Saturday, February 26, 2011

जनगणना राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण कार्य है जिलाधिकारी : डॉ0 बीवीआरसी पुरूषोत्तम

रूद्रपुर 26 फरवरी- जिलाधिकारी डॉ0 बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण कार्य है लिहाजा जनगणना के कार्यो में आकडों की षुद्धता को सर्वोच्च प्राथमकिता दी जाय।
जिलाधिकारी कलक्टेªट सभागार में द्वितीय चरण की जनगणना कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जनपदभर से आये हुये जनगणना चार्ज अधिकारियों को निर्देष दिये कि जनगणना के आंकडों के आधार पर ही योजनायें बनायी जाती है तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों को भी लागू किया जाता है। अतः इस कार्य में लगाये गये अधिकारियों कर्मचारियों को पूरी तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी विजय चन्द्र कौषल को निर्देष दिये कि जिन अधिषासी अधिकारियों द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है उन्हें चेतावनी दी जाय।
अपर जिलाधिकारी विजय चन्द्र कोैषल ने चार्ज अधिकारियों से कहा कि वह पूरी तन्मयता से जनगणना कार्यो में जुट जाय। उन्होंने कहा कि गणना में कोई भी घर इलाका गणना से छूटने न पायें। उन्होंने कहा कि गणना कर्मी रेलवे स्टेषन,बस स्टाप,सार्वजनिक स्थानों,धार्मिक स्थलों आदि को भी चिन्हित कर लें ताकि कोई भी व्यक्ति किसी भी से प्रकार गणना से छूटने न पाय।
जगनणना आयुक्त कार्यालय नई दिल्ली से आये हुयेष्षोध अधिकारी विजय वर्मा ने जनगणना के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से प्रकाष डाला तथा अधिकारियों की षंकाओं का समाधान किया। सहायक निदेषाक जनगणना मनमोहन बलौदी ने भी अधिकारियों को जनगणना कार्यो की जानकारी दी।
बैठक में उप जिलाधिकारी बीर सिंह बुधियाल,कलक्ट्रेट प्रभारी हेमन्त वर्मा के अलावा सभी तहसीलदार सहित जनभर से आये हुये चार्ज अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
- - -


2- अपंगता उत्पन्न करने वाली बीमारियों से बच्चों को बचाना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। कई दषकों से भारत सरकार एवं प्रदेष सरकार पोलियों के अभिषाप को मुक्त करने में लगी हुई लेकिन अभी तक देष प्रदेष से पोलियो षतप्रतिषत सफाया नही हांे पाया है । यह बात जिलाधिकारी डॉ0 बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने स्वास्थ्य एवं षिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो दवा मिल सके इसलिये यह कार्यक्रम रविवार को रखा जाता है परन्तु ऐसा देखने में आ रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य सहयोगी विभाग इस कार्यक्र में सहयोग न कर अवकाष का आनन्द लेते रहते है। जो कि उचित नही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार 27 फरवरी रविवार को पोलियो दिवस है । इस महत्वपूर्ण दिवस पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिये स्वास्थ्य विभाग के अलावा सभी तहसीलदार,अधिषासाी अधिकारी नगरपालिका नगर पंचायत,खण्ड षिक्षा अधिकारी तथा सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य,अध्यापक एवं अध्यापिकायें भी अपने-2 क्षेत्रों में भ्रमण पर रहेंगे तथा क्षेत्र के षतप्रतिषत बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाना सुनिष्चित करेंगे। उन्होंने खण्ड षिक्षा अधिकारियों को आदेषित किया है कि वह इस बात को सुनिष्चित करायें की छात्रों की बुलावा टोलियां गांवों में जाकर पात्र नवजात षिषुओं को पोलियो बूथ तक लायें । उन्होंने यह भी कहा कि ष्षत प्रतिषत आच्छादन वाले विद्यालयों एवं परगनों को पल्स पोलियोका विषिष्ठ पुरस्कार भी दिया जायेगा । इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम में किसी भी उदासीनता एवं लापरवाही को गम्भीरता से लिया जायेगा।
- - - जिला सूचना अधिकारी उधमसिंह नगर।

Tuesday, February 22, 2011

जिलाधिकारी डॉ0 बी0वीआरसी पुरूषोत्तम ने सम्बन्धित विभाग के आला अधिकारियों को आडे हाथों लिया

रूद्रपुर 22 फरवरी-स्वास्थ्य एवं षिक्षा विभाग द्वारा पल्स पोलियों अभियान में जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने पर जिलाधिकारी डॉ0 बी0वीआरसी पुरूषोत्तम ने सम्बन्धित विभाग के आला अधिकारियों को आडे हाथों लिया तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कडे निर्देष दिये कि पोलियों अभियान की सही तैयारी के लिये बैठक 15 दिन पूर्व आयोजित करायी जाय। उन्होंने स्पष्ट किया कि महज खानापूर्ति के लिये आयोजित की जाने वाली बैठकों को वर्दाष्त नही किया जायेगा।
जिलाधिकारी कलक्टेª सभागार में 27 फरवरी से 5 मार्च तक सम्पन्न होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने पिछले अभियान में मात्र 61 प्रतिषत पोलियों उपलब्धि पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों द्वारा बूथ उपलब्धि के लिये बुलावा टोलियों के माध्यम से कोई सहयोग दिये जाने पर जिला षिक्षा अधिकारी आरसी आर्य एवं अपर जिला षिक्षा अधिकारी बेसिक अषोक कुमार सिंह को चेतावनी देते हुये निर्देष दिये कि इस अभियान में यदि बुलावा टोलियों का सहयोग नही मिला तो इन दोनों अधिकारियों का वेतन रोक दिया जायेगा उन्होंने इस बात पर आष्चर्य व्यक्त किया कि विगत अभियान में मौसम ठीक होने के बाद भी बूथ उपलब्धि 61 प्रतिषत रही जो काफी निराषाजनक है। उन्होंने हिदायत दी कि किसी भी दषा में बूथ उपलब्धि 90 प्रतिषत प्राप्त की जाय। जिलाधिकारी ने बूथ उपलब्धि पर जोर देते हुये अधिकारियों को दो टूक में चेतावनी दी कि बूथ पर कार्यरत कर्मचारी पूरी चौकसी से कार्य करें। बूथों का निरीक्षण उनके उप जिलाधिकारियों द्वारा स्वंय किया जायेगा यदि किसी प्रकार की खामी मिली तो सम्बन्धित कर्मी कार्यवाही से बच नही पायेंगे।
जिलाधिकारी ने फिर कहा कि जो ग्राम सभायें एवं नगर पालिकायें पोलियों बूथ उपलब्धि 90 प्रतिषत हासिल करेगी उनकों 5 लाख तक के निर्माण कार्य दिये जायेगे। जिलाधिकारी ने पोलियो अभियान में स्वंय सेवी संस्थाओं का भी पूरा सहयोग लिये जाने के निर्देष स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को दिये।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आरएस असवाल ने बताया कि पोलियो अभियान की पूरी तैयारियां कर ली गई है। अभियान की सफलता के लिये जनपद में 1197 बूथ बनाये गये है जिसमें 973 बूथ ग्रामीण क्षेत्रों में तथा 224 बूथ षहरी क्षेत्रों में स्थापित कराये गये है। अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के 270821 नौनिहालों को पोलियो ड्राप पिलायी जायेगी। उन्होने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देष दिये कि कार्यक्रम की सफलता के लिये 23 फरवरी से आंगनवाडी कार्यकत्रियों एवं षिक्षा विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देष दिये। उन्होंने बताया कि जिले में 99 हाईरिस्क बूथ चिन्हित किये गये है जिनमें 75 ग्रामीण क्षेत्र के षामिल है।
बैठक में जिला षिक्षा अधिकारी आरसी आर्य,जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी अषोक कुमार सिंह,डिप्टी सीएमओ डॉ0 बसन्त,तहसीलदार सितारगंज विवेक प्रकाष,जिला कार्यक्रम अध्किारी अखिलेष मिश्रा के अलावा विभिन्न तहसीलों से आये हुये चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित थें।
- - -

जिला सूचना अधिकारी
उधमसिंह नगर।

काशीपुर में घरेलु गैस नहीं मिल रही क्या करें यह बेचारे



इस जगह को गौर से देखो यह काशीपुर के श्यामपुरम का एरिया है यहाँ गैस बांटी जाती है लम्बी लाइन है

यह फोटो बयाँ कर रहे हैं कि किस परकार काशीपुर क्षेत्र के लोग घरेलु गैस की परेशानी से जूझ रहे हैं। यह तस्वीरें हैं श्याम्पुरम के पास उस स्थान की यहाँ पर आस पास के लोगों को घरेलु गैस बांटी जाती है। पर पिछले चार दिन से लगतार यह लोग लाइन लगा रहे हैं और इनको गैस नहीं मिल पा रही आज कुछ महिल्याओं ने गैस गोदाम पर जाकर पर्दर्शन भी किया पर पिछले ४ दिन से आज दोपहर दो वाजे तक इनको गैस नहीं मिल पाई है। अब ऐसे में कैसे कहा जा सकता है कि जब प्रदेश के मुख्मंत्री निशंक जी काशीपुर २ मार्च को आयेंगे तो क्या यह जनता जय जय कार कर पायेगी जब कि इन में से अधिकतर भाजपा से जुड़े हुए लोग हैं जब उनके घर में गैस ही नहीं होगी तो वोह मुख मंत्री की विकास यात्रा में क्यों जायेंगे। काशीपुर में कितना विकास हुआ है। जरूर यहाँ पर लिखें। मुझे लगता है कोई लिख ही नहीं पायेगा क्यों कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। जो काम चल भी रहे हैं इतने सुस्त हैं कि क्या कहना। बड़े बड़े बोर्ड लगवाकर शुभ कामनाएं देने के आलावा नेता लोग अभी कुछ नहीं कर रहे हैं। यह जो लोग लाइन में लगे हैं इनको गैस दे दो वरना ऐसा न हो कि उधम मुख मंत्री विकास यात्रा पर हो और यह आन्दोलन कर रहे हों।

Monday, February 21, 2011

जसपुर में अतिकर्मन हटाओ अभियान ८ वजे शुरू

जसपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो चूका हैसवेरे वजे से यह अभियान शुरू हो गया हैअधिकतर लोगों ने तो अपने स्थान खुद ही तोड़ दिए थे पर २५ स्थान और टूटने हैंइस पर काम चल रहा हैउधम सिंह नगर जिला के डी एम् अभी खुद मौके पर मजूद हैंभारी पोलिसे बल के साथ जी सी बी भी लगतार चल रही हैसभी कुछ शांत तरीके से चल रहा है

Saturday, February 19, 2011

एसडीएम एसएस जंगपांगी व जिला आबकारी अधिकारी ne कच्ची शराब के खिलाफ अभियान छेड़ा

डीएम के निर्देश पर एसडीएम एसएस जंगपांगी व जिला आबकारी अधिकारी पीएस गब्र्याल के नेतृत्व में टीमों ने खाइखेड़ा में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान छेड़ा। इस दौरान 27 भट्टिंयां व करीब 850 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। इससे शराब माफियाओं में हड़कंप मचा रहा।

विदित हो कि क्षेत्र के खाइखेड़ा व रम्पुरा में कच्ची शराब माफियाओं की सक्रियता के मामले प्रकाश में आते रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के साथ आबकारी टीम ने क्षेत्र में सर्वप्रथम खाइखेड़ा में दबिश देकर 14 भट्टियां, 200 लीटर शराब पकड़ी। इस बीच 12 हजार लीटर लाहन नष्ट किया। इसके बाद टीम ने रम्पुरा में 6 भट्टियां, 550 लीटर शराब पकड़ी। जबकि 18 हजार लीटर लाहन नष्ट कर शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को जब्त किया। इस बीच दोनों ही स्थानों पर शराब माफियाओं में हड़कंप मचा गया। शराब माफिया अनेक स्थानों पर माल छोड़कर फरार हो गए।

टीम में आबकारी निरीक्षक हरीश चंद्रं, बाजपुर निरीक्षक अशोक मिन्डा, पूरन चंद्र जोशी, हीरा बल्लभ भट्ट, हरीश पंत, आशिष सिद्दीकी, संजय आदि शामिल थे।

एएसपी ने नगर के बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

शनिवार को एएसपी जगतराम जोशी ने नगर के एसबीआई, पीएनबी, यस बैंक, नैनीताल बैंक में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस बीच नैनीताल बैंक में सायरन व सुरक्षा गार्ड नहीं पाए गए। एएसपी ने जल्द ही सुरक्षा व्यवस्था सही करने को कहा। इसके बाद एएसपी श्री जोशी ने एसडीएम सुरेन्द्र सिंह जंगपांगी, सीओ डा. हरीश वर्मा के साथ रामनगर, महाराणा प्रताप चौक आदि पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

नगर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने केलिए रविवार से वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन लागू कर दिया गया। एएसपी श्री जोशी ने बताया कि रेलवे क्रासिंग बंद रहने पर सभी वाहनों को महाराणा प्रताप चौक से सीधे रामनगर रोड होकर केला केला मोड़ की तरफ से कुंडेश्वरी होते हुए बाजुपर रोड से गुजरना होगा। साथ ही बड़े वाहनों को भी इन परिवर्तित मार्गो से सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक गुजरना होगा।

इस मौके पर पुलिस टीम के एसएसआई रविन्द्र कुमार, टांडा चौकी इंचार्ज केआर आर्या, कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज मो. अकरम, जेसी मठपाल, जसवीर सिंह चौहान, सुनील कुमार, सुभाष चंद्र, प्रदीप कोनिया, कुंदन नेगी आदि मौजूद थे।

Thursday, February 17, 2011

काशीपुर बना जामपुर देखें खुद ही




आज काशीपुर में जाम का ही बोल बाला रहा कारण है कि टांडा उज्जैन में पुलिया टूट गई है और सारे भारी वहां काशीपुर के अंदर से हो कर निकल रहे हैं। उधर ट्राफिक जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के जख्मों पर नमक छिडकने का काम आर्य नगर में चल रहा धीमी गति का काम है यहाँ पर भी निर्माण होने के कारण सड़क को बंद कर दिया गया। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने भारी जाम लगा रहा। लोगों का बुरा हाल था। स्थानीय लोगों ने तो जैसे तैसे रास्ते ढून्ढ लिए पर बहार के यात्रिओं के लिए आज काशीपुर आना फजीता बन गया। स्टेशन रोड, रामनगर रोड, बाजपुर रोड, मेन मार्केट, चीमा चौराहा और जहाँ तक कि सबसे आसान मन जाने वाले गिरीताल रोड भी आज वाहनों से भरपूर रहा। इस समय भी काशीपुर में जाम की हालत बहुत ही ख़राब है।
अगर आप जाम से बचना चाहते हैं अगर बाजपुर जाना है तो टांडा तिराहे से लोहिया पुल, मुकंदपुर होते हुए परमानंदपुर के रास्ते नैनीताल रुद्रपुर बाजपुर रोड पर आ सकते हैं ।
और इस टूटी पुलिया से आप खुद अंदाज़ा लगा लें कि अब इसको बन्ने में कितने साल लग जायेंगे। पहले से ही जाम की मार झेल रहे काशीपुर वासिओं के लिए एक नई मुसीबत और तियार है ।

Tuesday, February 15, 2011

पोलिसे को कुछ रुपए देकर कोई भी अवैध वहां अंदर ले जाया जा सकता है

अभी कुछ देर पहले की बात है कि काशीपुर के बाजपुर रोड प्र गैस का एक टैंकर एच आर ३८ ए-५३११ बाजपुर रोड प्र कुमाओं प्लाज़ा होटल में स्तिथ बैंक में घुस गया है। टैंकर ने बड़ी गति से टक्कर मारी। लगता है कि टैंकर चलन सामने नए बाये डेविदर को नहीं देख पाया और टैंकर सीधा सामने केनरा बैंक में घुस गया। टैंकर में गैस और अगर जरा सब भी और गलती हो गई होती तो एक बड़ा हादसा काशीपुर में हो सकता था । प्र इस टैंकर के काशीपुर में आने से एक बात तो पता चलती ही है कि काशीपुर पोलिसे को कुछ रुपए देकर कोई भी अवैध वहां अंदर ले जाया जा सकता है। अगर कोई घटना गहत जाती तो को लोगों की जान जा सकती थी प्र किसी भी तरह लोग्नो के जान माल की सुरक्षा हो गई। प्र इस घटना ने काशीपुर पोलिसे प्र प्रशन चैन जरूर लगा दिया हिया कि क्या काशीपुर में इसीस तरह से अविअध बहन गुजरते रहेंगे या फिर इनकी कोई लगाम हाथ में ही नहीं है।

Sunday, February 13, 2011

सरदारः मराठाः कश्मीरीः गुजरातीः राजस्थानीः

सरदारः
एक सरदार टैक्सी ड्राइवर
दो सरदार कारपेंटर
तीन सरदार शेरे पंजाब ढाबा
चार सरदार ट्रांसपोर्ट कम्पनी
पांच सरदार प्यारे


मराठाः
एक मराठा बस कंडक्टर
दो मराठे कबड्डी प्लेयर
तीन मराठे अचार फैक्ट्री
चार मराठे थियेटर ग्रुप
पांच मराठे शिव सेना शाखा



भैयनः
एक भैया दूधिया
दो भैयन चना जोर गर्म (या पानी पूरी) विक्रेता
तीन भैयन हलवाई शॉप
चार भैयन अखाड़ा
बारह भैयन छोटा परिवार सुखी परिवार



कश्मीरीः
एक कश्मीरी नाव वाला
दो कश्मीरी शिकारे वाला
तीन कश्मीरी टूरिस्ट एजेन्सी
चार कश्मीरी कारपेट फैक्ट्री
पांच कश्मीरी जमायतेदहशतगर्दी



बंगालीः
एक बंगाली रवीन्द्र संगीत गायक
दो बंगाली रसगुल्ला-सन्देश शॉप
तीन बंगाली ब्लैक एण्ड वाईट फिल्म निर्माता
चार बंगाली मर्क्सिस्ट मूवमेंट
पांच बंगाली मोहन बगान स्र्पोट ग्रुप



मलयालीः
एक मलयाली वेटर
दो मलयाली नारियल पानी शॉप
तीन मलयाली गल्फ जॉब रैकेट
चार मलयाली बोट रेस
पांच मलयाली मलयालम फिल्म इन्डस्ट्री



तमिलः
एक तमिल चन्दन लकड़ी स्मगलर
दो तमिल आत्मघाती बम दस्ता
तीन तमिल शास्त्रीय संगीत स्कूल
चार तमिल उडूपी रेस्टोरेंट चेन
पांच तमिल जयललिता फैन क्लब



गोवानीः
एक गोवानी रेमो फर्नान्डिज
दो गोवानी टूरिस्ट ट्रांसपोट कम्पनी
तीन गोवानी फेनी डिस्लिरी
चार गोवानी फुटबाल क्लब
पांच गोवानी ऑल नाइट ड्रिंक्स-डांस पार्टी



बिहारीः
एक बिहारी लालू प्रसाद यादव
दो बिहारी लोकल एम.एल.ए. के दायें-बायें
तीन बिहारी बूथ कैप्चरिंग स्कवायड
चार बिहारी कास्ट किलिंग
पांच बिहारी राज्य की सम्पूर्ण साक्षरता



सिन्धीः
एक सिन्धी जनरल स्टोर
दो सिन्धी डुप्लीकेट गुड्स शॉप
तीन सिन्धी स्मगल्ड गुड्स शॉप
चार सिन्धी करन्सी रैकेट
पांच सिन्धी पापड़ फैक्ट्री



गुजरातीः
एक गुजराती मुम्बई लोकल ट्रेन में शेयर दलाल
दो गुजराती मुम्बई लोकल ट्रेन में सियासी झड़प
तीन गुजराती मुम्बई लोकल ट्रेन में गुजराती समाज सभा
चार गुजराती मुम्बई लोकल ट्रेन में रमी
पांच गुजराती मुम्बई लोकल ट्रेन में भजन मण्डली



राजस्थानीः
एक राजस्थानी टूरिस्ट गाइड
दो राजस्थानी राज-मिस्त्री
तीन राजस्थानी ढोर डंगर विक्रेता
चार राजस्थानी कठपुतली कलाकार
पांच राजस्थानी जैसलमेर डांस ड्रामा ग्रुप


अगर बात जमें तो बताए जरूर।

Thursday, February 10, 2011

काशीपुर में इसी माह होगा आईआईएम का उद्घाटन

संसद के सी सिंह बाबा ने बताया है कि इसी महीने ही आईआईएम का उद्घाटन होगा। इसके लिए आज एक टीम लखनऊ से आकर गाना संसथान में निरीक्षण करेगी और आने वाले स्तर में क्लास भी प्रारंभ हो सकती हैं । के सी सिंह बाबा ने यह जानकारी भी दी कि नेशनल हाई वे १०९ जो पहले ८७ थी, उस सड़क के लिए केंद्र सर्कार ने २० करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं और शीघ्र ही सड़क का निर्माण हो जायेगा। प्रेस वार्ता के दौरान श्री बाबा ने यह जानकारी दी है।

Wednesday, February 9, 2011

अतिक्रमण हटाओं अभियान में गुरूद्वारा ,मस्जिद,पुलिस चौकी,बिजली घर,जल संस्थान कार्यालय एवं डाकखाना सहित 218 भवन अछूते नही raheng

रूद्रपुर 9 फरवरी-मा0 उच्च न्यायालय के आदेष पर जसपुर से एनएच पर अतिक्रमण हटाने के लिये जिलाधिकारी डॉ0 बीवीआरसी पुरूषोत्तम की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय प्रषासनिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में तय हुआ कि आगामी 21 फरवरी से 23 फरवरी के बीच अतिक्रमण हटाया जायेगा। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राज मार्ग के अधिषासी अभियंता पीएस मर्ताेलिया तथा अधिषासी अभियंता लोनिवि काषीुपर योगेष लाल को निर्देष दिये कि वह उप जिलाधिकारी काषीपुर तथा अधिषासी अधिकारी नगर पालिका जसपुर के साथ दो दिन के भीतर अतिक्रमण क्षेत्र में हटाये जाने वाले भवनों एवं परिसम्पत्तियों को अनतिंम चिन्हीकरण कर हटाये जाने वाले मकानों पर लाल निषान लगा दें तथा अतिक्रमण हटाने से एक दिन पूर्व किराये की पांच जेसीबी मषीनों की व्यवस्था के साथ ही मलवा आदि हटाने के लिये व्यापक संख्या में श्रमिकों की व्यवस्था भी सुनिष्चित कर लें। उन्होंने बैठक में मौजूद उप जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान को आदेषित किया कि वह जसपुर के गणमान्य लोगों व संगठनों के साथ बैठक कर मा0 उच्च न्यायालय के आदेष से अवगत करा दें। उन्होंने अधिषासी अधिकारी नगर पालिका जसपुर नजर अली को निर्देष दिये कि इस वावत कल से ही मुनादी का काम षुरू कर दें तथा अतिक्रमण हटाये जाने वाले स्थल पर नाला बनाये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करें ताकि धनराषि नगर पालिका को आबंटित की जा सके और लोग दुबारा अतिक्रमण न कर सकें। उन्होंने अधिषासी अभियंता विद्युत काषीपुर षिषिर कुमार श्रीवास्तव को निर्देष दिये कि वह अतिक्रमण की जद में आ रहे बिजली के दो ट्रान्सफार्मर व विद्युत लाइनों को निर्धारित समय से पहले हटा कर अपनी सम्पत्तियों को सुरक्षित करें।
जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक काषीपुर जगत राम जोषी से कहा कि वह अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान व्यापक संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था के साथ ही बज्र वाहन आदि की व्यवस्था भी पूर्व में ही कर लें।
उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के आदेषों के क्रम में 23 फरवरी तक जसपुर हाइवे से अतिक्रमण हटाया जाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि काषीपुर बस स्टाप से लेकर अफजलगढ चौराहे तक चलने वाले इस अतिक्रमण हटाओं अभियान में गुरूद्वारा ,मस्जिद,पुलिस चौकी,बिजली घर,जल संस्थान कार्यालय एवं डाकखाना सहित 218 भवन अछूते नही रहेंगे। उन्होंने बताय कि स्वामियों को दस फरवरी तक अतिक्रमण हटाने को कहा गया है तथा इसके लिये उन्हें नोटिष भी जारी किये गये है।उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर आधा मीटर से पांच मीटर तक अतिक्रमण किया गया है वह सब हटाया जायेगा।अब तक लोनिवि तथा राजस्व महकमे द्वारा उच्च न्यायालय के आदेषों के क्रम में 229 अतिक्रमण चिन्हित किये है जिसमें 11 अस्थाई अतिक्रमण हटाये जा चुके है । षेष 218 स्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रषासन द्वारा निर्धारित तिथि को प्रातः 8 बजे से की जायेगी। उन्होंने जन साधारण से अपील की है कि वह कार्यवाही प्रारम्भ होने से पहले अतिक्रमण स्वंय हटा लें। ऐसा न करने पर अतिक्रमण पर होने वाले व्यय की भरपाई सम्बन्धित द्वारा की जायेगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी बंषीधर तिवारी,अधिषासी अभियंता सिंचाई प्रषांत विष्नोई,उप खण्ड अधिकारी बीएसएनएल जीके सक्सेना,तहसीलदार काषीपुर डीपी सिंह,वरिष्ट प्रषासनिक अधिकारी बहादुर सिंह बिष्ट के अलावा नायब तहसीलदार भोले लाल,सहायक अभियंता सिंचाई एके गुप्ता नगर पालिका के लेखराज व सुभाष षर्मा आदि मौजूद थें।
- - -

Sunday, February 6, 2011

जसपुर विधायक का नुर्सिंग होम भी अतिक्रमण के दायरे में

जसपुर विधयाक शैलेन्द्र मोहन सिंघल का नुर्सिंग होम भी अतिकरमन के दायरे में आया है जसपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान चीनीकरण करते समय यह बात सामने आयी है. लगभग ३ फूट के करीब जगह पर अतिक्रमण है. कोर्ट के निर्देश अनुसार किच्छा के बाद अब जसपुर में भी अतिक्रमण हटाया जायेगा. नेशनल हाई वे पर बाय पास बनना है पर अतिक्रमण करने वालों के करान कोई काम नहीं हो पा रहा था अब कोर्ट ने आदेश दिया है की २२ फ़रवरी से पहले सारे अतिक्रमण हटा दिए जाये. किच्छा में अतिक्रमण हटा दिया गया है जब की जसपुर में तियारी है तो रुद्रपुर में माँ चामुंडा मंदिर और उसकी के साथ एक और व्यक्ति की जमीन से अविध कब्ज़ा हटाने का निर्देश रुद्रपुर नगर पालिका को माननीय कोर्ट ने दिया है.
जसपुर विधयाक के पी ए आकाश नागर ने बताया की वोह खुद ही इस अतिक्रमण को हटा देंगे. यह बता देना उचित होगा की इस अभियान को अमली जमा पहनने में उधम सिंह नगर के डी एम् डॉक्टर बी वी आर सी पुरुषोतम का होम वर्क है जिन्होंने काशीपुर में अविध अतिक्रमण को कुछ ही घंटों में हटा दिया था

Saturday, February 5, 2011

हर एक मौसम का स्वागत ख़ुशी से करें.

काशीपुर में आज का दिन काफी गरम हो गया है लगता है की सर्दी अब चली गई है गरम कपडे अब बंद होने जा रहे हैं और गर्मी के कपड़ों को ढूंडा जा रहा है और उनकी धुलाई शुरू हो चुकी है. ८ फ़रवरी को बसंत पंचमी है. इन दिनों स्टुडेंट्स को काफी नकारात्मक लगता है. गरम सर्द दिन हैं. पर कुदरत के रंग ही ऐसे हैं की गर्मी सर्दी बसंत ऋतू बारिश यह तो जीवन के चक्र में है. इस लिए हर एक मौसम का स्वागत ख़ुशी से करें.
काशीपुर में सड़कें तेज़ी से बन रही हैं पर बाजपुर रेलवे क्रोसिंग के समस्या वैसे की वैसे ही है. इसका हल तो देखना होगा की कब निकल आता है. टाइम टेबल चंगे होने शुरू हो गए है. काशीपुर से जो ट्रेन १०.१३ सुबह देल्ही के लिए है वोह ३.३० पर देल्ही पहुँच जाती है और जो ट्रेन ४.०० वाजे देल्ही पुराणी देल्ही के रेलवे स्टेशन से चलती है वोह ८.३० शाम तक काशीपुर पहुँच जाती है. देल्ही से जोलिग्रांत और पंतनगर के लिए हवाई सेवा भी है. द्रोण सागर का बुरा हाल है चैती मेले की तियारी अभी से शुरू हो गई है.

Thursday, February 3, 2011

महात्मा गाँधी के परिवार में अब कौन कौन हैं जहाँ से जाने !

नाम : मोहनदास करमचंद गांधी। उपनाम : बापू, संत, राष्ट्रपिता, महात्मा गांधी। जन्मतिथि : 2 अक्तूबर 1869। जन्म स्थान : पोरबंदर, गुजरात। विशेष : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अंहिसक और शांतिप्रिय प्रमुख क्रांतिकारी, जन्मदिन पर राष्ट्रीय अवकाश, भारतीय मुद्रा पर फोटो, सरकारी कार्यालयों में तस्वीर। बचपन से ही विद्यालयों में बच्चों को बापू के बारे में बताया जाता है और उनकी जीवनी रटाई जाती है। दे दी हमें आजादी बिना खडग़ बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल। गाना भी हिंदुस्तानियों की जुबां पर सुना जा सकता है। लेकिन नाम गुम जाएगा चेहरा ये नजर आएगा... कहावत आज बापू पर चरितार्थ होती दिख रही है। बस फर्क इतना है कि नाम गांधी जयंती पर याद आता है और चेहरा कभी कभार नोट को ध्यान से देखने पर दिखता है। इतनी जानकारी आज स्वतंत्र भारत में अधिकांशत : हर पढ़े-लिखे व्यक्ति को पता है।

गांधी की जीवनी बचपने में पढऩे के बाद हर वर्ष 2 अक्तूबर को राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन भी गांधी से संबंधित कई लेख पढऩे को मिल जाते हैं। लेकिन महात्मा गांधी के बाद उनके परिवार का क्या हुआ? उनके कितने बच्चे थे? आज उनके परिवार के सदस्य जीवित भी हैं या नहीं? उनके परिवार की कितनी पीढिय़ां आज मौजूद हैं? वे क्या कर रहीं हैं? कहां हैं? कितने सदस्य हैं? जैसे तमाम सवाल हैं जिनका जवाब पढ़े-लिखे तो क्या विशेषज्ञों और पीएचडी धारकों को भी नहीं पता होंगे। लेकिन आज आपको बताते हैं महात्मा गांधी के परिवार की मौजूदा स्थिति के बारे में।

इंटरनेट की एक वेबसाइट की मानें तो बापू के पौत्र, प्रपौत्र और उनके भी आगे के वंशज आज विश्व में छह देशों में निवास कर रहे हैं। जिनकी कुल संख्या 136 सदस्यों की है। हैरानी होगी यह सुनकर कि इनमें से 12 चिकित्सक, 12 प्रवक्ता, 5 इंजीनियर, 4 वकील, 3 पत्रकार, 2 आईएएस, 1 वैज्ञानिक, 1 चार्टड एकाउंटेंट, 5 निजी कंपनियों मे उच्चपदस्थ अधिकारी और 4 पीएचडी धारी हैं। इनमें सबसे ध्यान देने योग्य बात यह है कि मौजूदा परिवार में लड़कियों की संख्या लड़कों से काफी ज्यादा है। आज उनके परिवार के 136 सदस्यों में से 120 जीवित हैं। जो भारत के अलावा अमेरीका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और इंग्लैंड में रहते हैं।

बापू के बारे में : महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद्र और माता का नाम पुतलीबाई था। अपने परिवार में सबसे छोटे बापू की एक सबसे बड़ी बहन और दो बड़े भाई थे। इनकी सबसे बड़ी बहन रलियत, फिर भाई लक्ष्मीदास और भाभी नंद कुंवरबेन, भाई कृष्‍णदास और भाभी गंगा थीं।

बापू का परिवार : सबसे बड़े पुत्र हरिलाल (1888-18 जून 1948) का ब्याह गुलाब से हुआ। जबकि दूसरे पुत्र मणिलाल (28 अक्तूबर 1892- 4 अप्रैल 1956) की पत्नी का नाम सुशीला था। तीसरे पुत्र रामदास (1897-1969) की शादी निर्मला से हुआ। जबकि चौथे और अंतिम पुत्र देवदास (1900-1957) की पत्नी लक्ष्मी थीं।

वंशावली दूसरी पीढ़ी से

- रामिबेन गांधी-कवंरजीत परिख
ए. अनसुया परिख-मोहन परिख
क. राहुल परिख-प्रभा परिख ख. लेखा-नरेन्द्र सुब्रमण्यम
अवनी व अक्षय अमल

2. सुधा वजरिया-व्रजलाल वजरिया
क. मनीषा-राजेश परिख ख. पारुल-निमेष बजरिया
नील व दक्ष अनेरी व सार्थक
ग. रवि वजरिया-शीतल वजरिया
आकाश व वीर

3. प्रबोध परिख-माधवी परिख
क. सोनल-भरत परिख ख. पराग-पूजा परिख
रचना व गौरव प्राची व दर्शन

4. नीलम परिख-योगेन्द्र परिख
क. समीर परिख-रागिनी पारिख
सिद्धार्थ, पार्थ व गोपी

- कांतिलाल गांधी-सरस्वती गांधी
क. शांतिलाल-सुझान गांधी
अंजली, अलका , अनिता व एना

2. प्रदीप गांधी-मंगला गांधी
प्रिया व मेघा

-रसिकलाल गांधी

-मनुबेन गांधी-सुरेन्द्र मशरूवाला
1. उर्मि देसाई-भरत देसाई
क. मृणाल देसाई-आरती देसाई ख. रेणू देसाई

-शांतिलाल गाँधी

-सीता गांधी-शशीकांत धुबेलिया

1. कीर्ति मेनन-सुनील मेनन
सुनीता

2. उमा मिस्त्री-राजेन मिस्त्री
सपना

3. सतीश धुपेलिया-प्रतिभा धुपेलिया
मीशा, शशिका व कबीर

-अरुण गांधी-सुनंदा गांधी
क. तुषार गांधी-सोनल गांधी ख. अर्जना प्रसाद- हरि प्रसाद
विवान व कस्तूरी अनिष व परितोष

-इला गांधी-मेवालाल रामगोबिन
क. कृष गाँधी
ख. आरती रामगोबिन
ग. केदार रामगोबिन-मृणाल रामगोबिन
घ. आशा रामगोबिन
ड़. आशिष रामगोबिन-अज्ञात
मीरा व निखिल

-सुमित्रा गांधी-गजानन कुलकर्णी
1. सोनाली कुलकर्णी

2. श्रीकृष्ण कुलकर्णी-नीलू कुलकर्णी
विष्णु

3. श्रीराम कुलकर्णी-जूलिया कुलकर्णी
शिव

-कहान गांधी-शिव लक्ष्मी गांधी

-उषा गोकाणी-हरीश गोकाणी
1. संजय गोकाणी-मोना गोकाणी
नताशा व अक्षय

2. आनंद गोकाणी-तेजल गोकाणी

करण व अर्जुन

-रामचंद्र गांधी-इंदू गांधी
लीना गाँधी

-तारा भट्टाचार्य-ज्योति भट्टाचार्य

1. विनायक भट्टाचार्य-लूसी भट्टाचार्य
इण्डिया अनन्या, अनुष्का तारा व एंड्रीया लक्ष्मी

2. सुकन्या भरतराम-विवेक भरतनाम
अक्षर विदूर

-राजमोहन गांधी-उषा गांधी
1. देवव्रत गांधी
2. सुप्रिया गाधी

-गोपाल कृष्ण गांधी-तारा गांधी
1. अनिता गांधी
2. दिव्या गांधी
3. रुस्तम मणिया