डेल्ही चाट भंडार, अगवाल सोफ्टी कॉर्नर सहित अनेक दुकानें सज भी चुकी है। आप इस इतिहासिक मेले में पधार कर आनंद उठा सकते हैं।
Thursday, March 31, 2011
काशीपुर का चैती मेला ४ अप्रैल से शुरू
डेल्ही चाट भंडार, अगवाल सोफ्टी कॉर्नर सहित अनेक दुकानें सज भी चुकी है। आप इस इतिहासिक मेले में पधार कर आनंद उठा सकते हैं।
Tuesday, March 29, 2011
14 बस यात्री घायल
काशीपुर: रोडवेज बस व ट्रक की भिडंत में 14 बस यात्री घायल हो गए। उन्हें 108 सेवा से प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया गया।
बीती रात करीब 12 बजे नजीवाबाद डिपो की बस (यूपी/21-एन/9013) हरिद्वार से टनकपुर जा रही थी। उसी बीच आलू फार्म के पास पीछे से आ रहे ट्रक (एचआर-38/एल-0804) ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस में सवार नेपाल निवासी 40 वर्षीय दिलमियां पत्नी अमर बहादुर, 15 वर्षीय सुमित्रा पुत्री अमर बहादुर, 30 वर्षीय गगन धांगी पुत्र धन बहादुर, 36 वर्षीय प्रशांत पुत्र लीलाधर, 40 वर्षीय अमर बहादुर पुत्र रतन बहादुर, 35 वर्षीय भवान सिंह पुत्र लाल बहादुर, 50 वर्षीय राज बहादुर पुत्र किशन बहादुर, 20 वर्षीय पवन बहादुर पुत्र गोलू बहादुर, 25 वर्षीय राम बहादुर पुत्र दिल बहादुर, 40 वर्षीय सुख बहादुर,नंद बहादुर, 45 वर्षीय नर बहादुर पुत्र प्रेम बहादुर, 35 वर्षीय अजय बहादुर पुत्र संपत बहादुर, 50 वर्षीय श्यामलाल पुत्र दलवीर, 45 वर्षीय सुरेश पुत्र शक्ति सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के खड़क सिंह खत्री व सतीश कुमार ने घायल यात्रियों का इलाज कर बस को रवाना कर दिया गया। बस में कुल 45 यात्री सवार थे।
उधर, अज्ञात बस की चपेट में आकर मोबाइक सवार दो लोग घायल हो गए। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हरियावाला निवासी 29 वर्षीय रामऔतार पुत्र राजाराम व बादली थाना क्षेत्र के खसीमा निवासी 20 वर्षीय ओमपाल पुत्र सेवाराम मोबाइक से सुल्तानपुर पट्टी जा रहे थे। इस बीच आइटीआइ के पास अज्ञात बस ने मोबाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
Monday, March 28, 2011
मूर्ति के दूध पीने की सूचना
काशीपुर के एक मोहल्ले में गणेश की प्रतिमा का दूध पीना कौतूहल का विषय बना रहा। मूर्ति के दूध पीने की सूचना पर मूर्ति को लोग दूध पिलाने के लिए मंदिर में जूटे रहे।
रविवार को आवास विकास मोहल्ला सुभाष नगर स्थित गणेश मंदिर में सुबह किसी ने गणेश प्रतिमा को दूध पिलाया। मूर्ति ने चम्मच से दूध पीने की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। आस-पास के लोग दूध पिलाने के लिए दोपहर बाद तक जुटे रहे।
हिन्दू धर्म के जानकारों के अनुसार यह धर्म वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित है। जिसके अनुसार पत्थर में ऊर्जा अवशोषण की क्षमता होती है। इसी कारण मंदिर में हमारे भगवान, देवी व देवता स्थापित किए जाते हैं। जिससे पूजा के दौरान हमें उर्जा मिल सके। इसी क्रम में मूर्ति के दूध पीने की घटना हो रही है।
परीक्षा प्रवेश पत्र महाविद्यालय में न पहुंचने पर कालेज गेट पर तालाबंदी कर दी
सोमवार को दर्जनों छात्रों ने कई कक्षाओं के परीक्षा प्रवेश पत्र महाविद्यालय में न पहुंचने पर कालेज गेट पर तालाबंदी कर दी। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि जिन छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र आ गया है, उनसे पिछली कक्षा की मार्कशीट मांगकर बेवजह परेशान किया जा रहा है। जबकि एमए व एमकॉम के विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। उन्होंने शीघ्र प्रवेश पत्र न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष जगजीत सिंह हैप्पी, सचिव मयंक मेहता, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप चौधरी, अब्दुल दाईम, गगन कांबोज, संजय रावत, वासु शर्मा, अभिषेक, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
काशीपुर: कम्यूनिटी डेवलपमेंट थ्रू पॉलीटेक्निक योजना सलाहकार समिति की बैठक
सोमवार को राजकीय पॉलीटेक्निक सभागार में हुई बैठक में प्राचार्य व चीफ कोऑर्डिनेटर आरपी गुप्ता ने योजना के तहत संचालित केंद्रों व पाठयक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित योजना का मुख्य उद्देश्य रोजगारपरक शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाकर रोजगार दिलाना है। साथ ही ग्रामीणों को पल्स पोलियो, रक्तदान, एड्स आदि के प्रति जागरूक करना है। वर्ष 2010-11 में योजना के तहत तीन कोर्स संचालित किए गए। इनमें टैक्सटाइल डिजाइनिंग के पहले सत्र में 32 व दूसरे सत्र में 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें 53 छात्र-छात्राओं को रोजगार मिल चुका है। वर्ष 2011-12 में 10 केंद्रों में 600 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। समिति चेयरमैन उद्यमी योगेश जिंदल ने कहा कि योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योगों की आवश्यकता का सर्वे होना चाहिए। उन्होंने टैक्सटाइल, स्टील, स्पीनिंग आदि में उद्योग में ट्रेनिंग व रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही। सभासद अलका पाल ने योजना के तहत महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराने को कहा। बैंक प्रतिनिधि संजय कुमार ने कहा कि जब तक गांव के लोगों को वित्तीय सहायता नहीं मिलती तब तक ग्रामीण देश की मुख्यधारा में शामिल नहीं हो पाएगा। उन्होंने प्रशिक्षण के बाद रोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय योजनाओं की जानकारी देने पर बल दिया। उद्यमी देवेंद्र अग्रवाल ने समाज व क्षेत्र के निर्धन लोगों का सामाजिक व आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने के लिए शुरू की गई योजना को लाभप्रद बताया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ लेने को कहा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सरस्वती नाग्याल, राकेश सिंह, पी नाथ, एए हाशमी, पिंकी सिंह, रेखा यादव, जगजीत सिंह आदि मौजूद थे।
Saturday, March 26, 2011
उमेश डोभाल स्मृति समारोह के कुछ फोटो
इसी वर्ष से शुरू हुआ जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा सम्मान जनकवि अतुल शर्मा व राजेंद्र रावत जनसरोकार सम्मान बीज बचाओ के प्रणेता विजय जड़धारी को दिया गया। सभी ने उमेश डोभाल की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। शुक्रवार को रूद्रपुर सिटी क्लब सभागार में आयोजित समारोह के पहले सत्र का शुभारंभ पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बीएस बिष्ट व आजादी बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक बनवारी लाल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य वक्ता बनवारी लाल शर्मा ने कहा कि राजनीति व मीडिया में कारपोरेट कंपनियों का दखल समाप्त किए जाने की जरूरत है। कारपोरेट के बढ़ते दखल से मीडिया आम आदमी के सवालों को दमदार ढंग से नही उठा पा रहा है। मीडिया कारपोरेट का एजेंट बन गया है। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था की कारपोरेट परस्ती के दौर में मीडिया के व्यवसायीकरण पर गहरी चिंता जताई। जनकवि अतुल शर्मा ने गिर्दा के गाए गीत सुनाकर समां बांध दिया।
ईटीवी पिथौरागढ़ के विजय वर्धन उप्रेती को उमेश डोभाल पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया
काशीपुर बाईपास रोड पर सिटी क्लब में 'वैकल्पिक मीडिया की चुनौतियां' विषय पर आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शर्मा ने गांधी जी के नमक सत्याग्रह के राजनीतिक संकेतों को रेखांकित करते हुए ऐसे आंदोलनों की जरूरत बताई। उन्होंने वैकल्पिक मीडिया को सशक्त करने के लिए समानांतर आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया। वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह ने प्रदेश के हालात पर चर्चा करने करने के बाद उम्मीद जाहिर की कि मध्य वर्ग की चेतना के विकास के साथ वैकल्पिक मीडिया अपना आकार ग्रहण करेगा। मुकुल ने राज्य आंदोलन के दौर में जनता की ओर से प्रतिरोध को व्यक्त करने के लिए नुक्कड़ नाटकों और कविताओं को जनता का माध्यम बताते हुए उन्हें सशक्त करने की वकालत की। मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि वाक् की स्वतंत्रता मानव सभ्यता की प्रगति का मानदंड है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुभाष चतुर्वेदी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के सपनों को रेखांकित करना वैकल्पिक मीडिया के सामने बड़ी चुनौती है। पत्रकार राजीव खन्ना ने हिमालयी राज्य में कम्यूनिटी रेडियो जैसे माध्यम को सशक्त करने की जरूरत पर बल दिया। गोष्ठी को उमाशंकर थपलियाल, वीरेन डंगवाल, भूपेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद पंत राजू ने किया और अध्यक्षता डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट ने की। इस अवसर पर बीसी सिंघल, पीसी तिवारी, प्रभात ध्यानी, मोहन राजपूत, राजकुमार फुटेला, महेश जोशी, अनुपम सिंह, जहांगीर राजू, दिनेश अवस्थी, नरोत्तम दुबे, नवनीत सिंह, मिथिलेश मिश्र, विनोद भंडारी, विमल कुमार, अयोध्या प्रसाद भारती, खेमकरण सोमन, कस्तूरी लाल तागरा, रूपेश कुमार, डॉ. शंभू दत्त पांडे शैलेय, डॉ. अजय शुक्ल, डॉ. शेखर पाठक आदि उपस्थित थे।
सरोकारी पत्रकारिता को सम्मान
पत्रकारिता में जन सरोकारों को उठाने के लिए उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट ने दैनिक जागरण पिथौरागढ़ से जुड़े भक्तदर्शन पांडेय और ईटीवी पिथौरागढ़ के विजय वर्धन उप्रेती को उमेश डोभाल पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर ट्रस्ट ने मुनस्यारी में जनजातीय संग्रहालय स्थापित करने वाले डॉ. शेर सिंह पांगती को उमेश डोभाल स्मृति सम्मान, बीज बचाओ अभियान से जुड़े विजय जड़धारी को राजेंद्र रावत जनसरोकार सम्मान और जनकवि डॉ. अतुल शर्मा को गिरीश तिवारी गिर्दा सम्मान से नवाजा। इन लोगों को पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बीएस बिष्ट और बनवारी लाल शर्मा ने स्मृति चिह्न, श्रीफल और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया।
Tuesday, March 22, 2011
काशीपुर जिले के गठन समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
काशीपुर: उत्तराखंड युवा क्लब के कार्यकर्ताओं ने काशीपुर जिले के गठन समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। साथ ही निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को क्लब कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए। इस बीच युकां जिला उपाध्यक्ष रवि ढींगरा के नेतृत्व में एसडीएम सुरेंद्र सिंह जंगपांगी को ज्ञापन सौंपा। इसमें काशीपुर के तत्काल जिला, बस स्टैंड के लिए धनराशि स्वीकृत, ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण, ढेला व कोसी नदी में खनन बंद करने समेत दस सूत्रीय मांग उठाई गई। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।--
Prem Arora
Kashipur (Uttarakhand)
SMS Me on : 9045746509
Call me on: 9012043100
Thursday, March 17, 2011
काशीपुर इतिहासक चैती मेले में किसी तरह की बलि नहीं हो पायेगी
--
Prem Arora
Kashipur (Uttarakhand)
SMS Me on : 9045746509
Call me on: 9012043100
Wednesday, March 16, 2011
उमेश डोभाल समृति पुरस्कार विजय वर्धन इलेक्ट्रानिक मीडिया से ये पुरस्कार पाने वाले राज्य के दूसरे पत्रकार हैं।
उत्तराखण्ड में विजय वर्धन ईटीवी के सबसे सीनियर रिपोर्टर हैं। एक पत्रकार होने के साथ ही राज्य में इनकी पहचान सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति के रूप में भी होती है। यहीं वजह है कि इनकी रिपोर्टिंग में समाज के असहायों की पीड़ा के साथ उन तमाम मुद्दों की झलक साफ दिखाई देती है, जिनका सरोकार आम आदमी से होता है। विजय वर्धन 2002 में वामपंथी छात्र संगठन आइसा से छात्र संघ के महासचिव भी चुने गये और वर्तमान में हिमालयन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी है।
निर्भीक और ईमानदार पत्रकारिता के लिए उत्तराखण्ड में हर वर्ष उमेश डोभाल स्मृति पुरस्कार दिया जाता है। पिछले साल से इलेक्ट्रानिक मीडिया को भी इस पुरस्कार में शामिल किया गया है। विजय वर्धन इलेक्ट्रानिक मीडिया से ये पुरस्कार पाने वाले राज्य के दूसरे पत्रकार हैं।
--
Prem Arora
Kashipur (Uttarakhand)
SMS Me on : 9045746509
Call me on: 9012043100
Saturday, March 12, 2011
उत्तराखंड राज्य अधिवक्ता महासंघ के राज्यस्तरीय महासम्मेलन
उत्तराखंड राज्य अधिवक्ता महासंघ के राज्यस्तरीय महासम्मेलन में जूनियर वकीलों को तीन वर्ष तक तीन हजार रुपये प्रतिमाह, काशीपुर समेत नए जिले, सर्विस टैक्स के कड़े विरोध समेत अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। इस बीच सरकारों द्वारा अधिवक्ता हित में कोई कदम न उठाने पर भी कड़ा रोष जताया गया। इस बीच काशीपुर बार की वेबसाइट का उद्घाटन भी किया गया।
काशीपुर बार एसो. के सभागार में राज्यस्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन के पहले सत्र में महासंघ अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि फंड की व्यवस्था न होने से अधिवक्ता त्रस्त हैं। उन्होंने अभी तक स्थायी राजधानी न बनाने व सीएम के न आने पर रोष जताया। द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि बार कौंसिल अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. पाल ने कहा कि शीघ्र ही अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही। कहा कि जरुरत पड़ने पर विस का घेराव भी किया जाएगा। सांसद केसी सिंह बाबा ने अधिवक्ताओं से संसद में उठाने के लिए बेहतर विषयों से अवगत कराने का आह्वान किया। बीसूका उपाध्यक्ष हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक काशीपुर क्षेत्र में माफिया सक्रिय रहे। अब अधिवक्ताओं के सजग रहने से शांति है। उन्होंने चैंबर्स निर्माण में सीएम से वार्ता कर एक करोड़ की धनराशि बढ़ाने के लिए प्रयास का आश्वासन दिया।
महासंघ महासचिव राव मुनफेद अली ने वकीलों की समस्याएं, काशीपुर बार अध्यक्ष उमेश जोशी ने राष्ट्रभाषा हिंदी को बढ़ावा देने व काशीपुर जिले की मांग प्रमुखता से उठायी। हाईकोर्ट बार एसो. अध्यक्ष बीडी कांडपाल ने छोटे प्रशासनिक इकाईयां बनाने व पिथौरागढ़ बार अध्यक्ष मोहन भट्ट ने कहा कि वकीलों को जन प्रतिनिधि बनने के लिए आगे आने व बार कौंसिल पूर्व अध्यक्ष रजिया बेग ने बार कौंसिल द्वारा महासंघ को पूरा सहयोग देने की बात कही। बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष सूरज सिंह नेगी ने कहा कि राज्य में अधिवक्ता कोष नहीं है। नैनीताल जिला बार एसो. अध्यक्ष हरि शंकर कंसल ने कहा कि आज अधिवक्ता सबसे अधिक निर्धन है। हल्द्वानी बार एसो. अध्यक्ष राम सिंह बसेड़ा ने अधिवक्ताओं को न्याय पंचायतों में विधि सलाहकार के पद पर नियुक्त करने की मांग उठायी।
इस बीच जसपुर बार एसो. अध्यक्ष दिनेश शर्मा, हल्द्वानी बार सचिव गोविंद सिंह, गरुड़ बार अध्यक्ष श्यामलाल, विंदेश्वर कापड़ी, नंदन सिंह कन्याल, शैलेंद्र मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किए। इस बीच काशीपुर बार के पहले अध्यक्ष भारत रत्न स्व. पंडित गोविंद बल्लभ पंत को भी याद किया गया। इस बीच सांसद केसी सिंह बाबा ने काशीपुर बार की वेबसाइट का शुभारंभ किया। द्वितीय सत्र में परिवार न्यायालय में दस वर्ष प्रैक्टिस पर परिवार न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश की नियुक्ति, विवाह अधिकारी, फैक्ट्रियों में लीगल एडवाइजर, न्याय पंचायतों में विधि सलाहकार, सहायक अभियोजन अधिकारी नियुक्त, हिंदी को प्राथमिकता, सर्विस सर्विस टैक्स को समाप्त, छोटे जिलों के गठन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
--
Prem Arora
Kashipur (Uttarakhand)
SMS Me on : 9045746509
Call me on: 9012043100
विधान सभा घेरेंगे वकील : काशीपुर में उत्तराखंड अधिवक्ता महा सम्लें में हुआ फैसला
उत्तराखंड के हर व्यक्ति ने आन्दोलन किया है। बिना किसी लाग लपेटे के महिंदर पाल ने यह भी कहा का राजधानी का मसला दीख्सित आयोग न हो कर उत्तरखंड के आम आदमी का है। इस लिए बहार किसी भी व्यक्ति को राजधानी पर फैलसा देने का हक़ नहीं है।
इस मौके पर यह निर्णय लिया गया कि पहले तो परदेश के मुखमत्री से मिल कर वकीलों के लिए भी बजट की बात की जायेगी अगर नहीं माने तो विधान सभा घिराव किया जायेगा। उत्तराखंड राज्य अधिवक्ता महा संघ के परदेश अधिकाश गोविन्द सिंह भंडारी ने को मुख्मंत्री से समय ले कर बात करने की बात की गयी। श्री भंडारी ने कहा कि वोह पर्यास करेंगे वर्ना यह लड़ाई जारी रहेगी। अगला समेलन हरिद्वार में होगा इसकी घोषणा भी उत्तराखंड राज्य अधिवक्ता महा संघ के परदेश अधिकाश गोविन्द सिंह भंडारी ने की।
मीडिया परभारी श्री शैलेंदर मिश्रा ने बताया के इस अधिवेशन में उत्तराखंड के हर जिले और तहसील से अधिवक्ता प्रतिनिधि आये हुए हैं ।
मेहमानों को शाल ओदा कर स्वागत किया गया। जब कि बार के अध्यक्ष उमेश जोशी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यबाद दिया।
इस समेलन में हाई कोर्ट बार के अध्यक्ष बी डी कांडपाल, हल्द्वानी बार के सचिव गोविन्द सिंह बिष्ट, अध्यक्ष राम सिंह बसेड़ा, नैनीताल जिला बार के अध्यक्ष हरी शंकर कंसल, जसपुर बार के अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, पूर्व सचिव काशीपुर ॐ प्रकाश अरोरा आदि थे, संचालन सहरावत जी ने किया।
न्यूज़ से हट कर : इस प्रोग्राम की विडियो ग्राफी शिवानी फोटो स्तुदिओं काशीपुर ने की।
खाने के टाइम काफी भीड़ हो गई थी।
:: बीच बीच में रोका टोकी चलती रही
:: जापान में सुनामी में मारे गए लोंगो के लिए मौन रखा गया
:: दुसरे सेसन में सख्या कम थी
::: सजावट बहुत अच्छी थी
:: लास्ट में ग्रुप फोटो किया गया
::: कुल मिला कर प्रोग्रामी काफी सफल रहा
::: पिथोरगढ के बार अध्यक्ष शिरी भट्ट ने काफी हंसाया
::: और सबसे महत्वपूरण के इस मौके पर बार की वेबसाइट लौंच की गई
गलतियां : वेबसाइट में जन पार्टी निधिओं दुबारा दिए गए सन्देश में लिखा है बार अपनी वेबसाईड निकालने जा रही है यानी जैसे समाचार पत्र या मगज़ीन निकलती है
उत्तराखंड आंदोलन के दौरान वर्ष,1994 में देहरादून के करनपुर में हुए गोलीकांड की सुनवाई
उत्तराखंड आंदोलन के दौरान वर्ष,1994 में देहरादून के करनपुर में हुए गोलीकांड की सुनवाई
उत्तराखंड आंदोलन के दौरान वर्ष,1994 में देहरादून के करनपुर में हुए गोलीकांड की सुनवाई के दौरान गवाह ने आरोपी तत्कालीन सपा नेता व वर्तमान में कांग्रेस के प्रांतीय मीडिया प्रभारी सूर्यकांत धस्माना को पहचान लिया। गवाह ने कहा कि आरोपी ने अपने घर की छत से पुलिसकर्मियों के साथ भीड़ पर फायरिंग की थी। वर्ष, 1994 में देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र के करनपुर में आगजनी व पथराव के बाद तीन आंदोलनकारियों पर फायरिंग की गई थी। इस गोलीकांड में एक आंदोलनकारी राजेश रावत की मौत हो गई थी, जबकि राजीव मोहन व रविंद्र रावत घायल हो गए थे। पहले सिविल पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन बाद में जांच सीबीआई को सौंप दी गई। इसमें अब तक 22 लोगों की गवाही हो चुकी है। गुरुवार को सीबीआई के विशेष न्यायधीश नरेंद्र दत्त की अदालत में लंबे समय बाद इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी सूर्यकांत धस्माना व पुलिसकर्मी भी कोर्ट में मौजूद थे। पीडि़त राजीव मोहन ने कोर्ट में गवाही दी कि घटना वाले दिन आगजनी व पथराव के बाद राजेश रावत और रविंद्र रावत के साथ वे पास में नन्हीं दुनिया स्कूल की गली में घुस गए। राजीव ने अपने बयानों में कहा कि तभी अपने घर की छत पर पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद सूर्यकांत धस्माना ने उन पर फायरिंग कर दी। आठ से दस राउंड हुई फायरिंग में राजेश रावत की मौत हो गई, जबकि वे और रविंद्र गोली लगने से घायल हो गए। राजीव ने कोर्ट में आरोपी को पहचान लिया, जबकि पुलिसकर्मियों को नहीं पहचान सके। इस मामले में शुक्रवार को दूसरे पीडि़त रविंद्र रावत की गवाही होनी है।--
Prem Arora
Kashipur (Uttarakhand)
SMS Me on : 9045746509
Call me on: 9012043100
Wednesday, March 9, 2011
काशीपुर महा विदालय में पहुंचे क्ग्रेती जी और नीलम सहगल जी
यही पर ही छात्र संघ के पदयाअधिकारिओं ने उनको ज्ञापन सोंप कर संगीत की कक्षाएं शुरू करवाने की मांग की।
नई बनी बिल्डिंग का निरीक्षण करने के बाद ठेकेदार को बुलाकर ताईल लगाने के निर्देश दिए।
Monday, March 7, 2011
8 मार्च को प्रदेष सरकार के 4 साल का लेखा जोखा दिया जायेगा : जिलाधिकारी डॉ0 बीवीआरसी पुरूषोत्तम
जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में सूचना निदेषालय द्वारा उत्तराखण्ड सरकार के 4 साल की उपलब्धि पर आधारित विकास पुस्तिका उत्तराखण्ड सूराज की ओर का विमोचन भी किया जायेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में षासन की उपलब्धियों पर आधारित अन्य प्रचार साहित्य भी आम जनता को वितरित किया जायेगा। कार्यक्रम की त्रुटिहीन व्यवस्था के लिये मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिले के प्रत्येक विकास में खण्ड में जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी के दिषा निर्देषन में पुस्तिका के विमोचन व गोष्ठियों के आयोजन की व्यवस्था करेंगे।
- - -
जिलासूचना अधिकारी
उधमसिंह नगर।
Friday, March 4, 2011
रेडका्रस सोसाइटी के वित्तीय संषाधनों को बनाये जाने के लिये जन सहयोग भी लिया जायेगा: जिलाधिकारी डॉ0 बीवीआरसी पुरूषोत्तम
रूद्रपुर 4 मार्च- रेडक्रास समिति के माध्यम से जन सेवा के क्षेत्र में विषेष रणनीति के तहत कार्य किया जायेगा तथा जिला रेडका्रस सोसाइटी के वित्तीय संषाधनों को बनाये जाने के लिये जन सहयोग भी लिया जायेगा । यह विचार रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी डॉ0 बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने विगत देर रात एक समीक्षा बैठक में व्यक्त किये । जिला मुख्यालय पर रेडक्रास भवन बनाये जाने के लिये 28 लाख के बजट की आवष्यकता है। इस जनोपयोगी भवन के निर्माण के लिये उद्योगपतियों व अन्य समाज सेवी संगठनों से मदद ली जायेगी। अस्थाई तौर पर रेडक्रास का कार्यालय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय भवन में खोले जाने हेतु उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 जेसी दुर्गापाल को निर्देषित किया। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर जो रेडक्रास समितियां है उनका उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वधिवत गठन कर लिया जाय तथा सम्बन्धित चिकित्सालयों में रेडक्रास के कार्यालय खोले जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि रेडक्रास में वित्तीय संसाधन केवल विद्यालयी छात्र छात्राओं द्वारा ही एकत्र किये जा रहे है। गौरतलब है कि जिले के सरकारी विद्यालयों से 5 रूपये महीना वतौर रेडक्रास फीस में लिया जाता है। उन्होंने कहा कि समिति के वित्तीय संसाधन सुदृढ करने के लिये कूपन प्रकाषित कर जन साधारण को बिक्री किये जायंेगे तथा धनराषि रेडक्रास समिति में जमा कराये जायेगे।
डॉ0 पुरूषोत्तम ने कहा कि द्वितीय विष्व युद्ध से अस्तित्व में आई रेडक्रास संस्था निरन्तर जनसेवा के कार्यो में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रास समिति के माध्यम से आषा कार्यकत्री के अलावा समाज के विभिन्न इच्छुक लोगों का फस्टऐड के सम्बन्ध में प्रषिक्षण दिया जायेगा ताकि विभिन्न अवसरों पर दैवीय आपदा के समय प्रभावित लोगों को फस्टऐड दी जा सकें। उन्होंने सचिव रेडक्रास एके पाण्डे को निर्देष दिये कि वह रेडक्रास समिति की ओर सूचना निदर्षिनी प्रकाषित कराये । इस निदर्षिनी में प्रषिक्षित आषाओं के अलावा रेडक्रास समिति के आजीवन सदस्यों के नाम पते व ब्लड ग्रुप भी प्रकाषित करें।
बैठक का संचालन करते हुये समिति के सचिव डा0 पाण्डे ने बताया कि भारतीय रेडक्रास सोसाइटी उधमसिंह नगर के सेविंग खाते में 2 लाख 12 हजार 587 तथा फिक्स डिपाजिट में 14 लाख 20 हजार की धनराषि जमा है। इस धनराषि से समय-समय पर जनपद में विभिन्न स्वास्थ्य षिविर आयोजित किये गये तथा निर्धारित अंष महामहिम राज्यपाल को भी उपलब्ध कराया गया ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वाईके पंत,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आरएस असवाल,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बसन्त के अलावा समिति सदस्य दिवाकर पाण्डे,राजेन्द्र श्रीधर,संजीव ष्षुक्ला,रामगोपाल षर्मा,प्रवीन अरोर,संदीप चावला,खेमकरन के अलावा विभिन्न चिकित्सालयों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मौजूद थे।
- - -
जिला सूचना अधिकारी,उधमसिंह नगर।

