Tuesday, March 22, 2011

काशीपुर जिले के गठन समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

काशीपुर: उत्तराखंड युवा क्लब के कार्यकर्ताओं ने काशीपुर जिले के गठन समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। साथ ही निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

मंगलवार को क्लब कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए। इस बीच युकां जिला उपाध्यक्ष रवि ढींगरा के नेतृत्व में एसडीएम सुरेंद्र सिंह जंगपांगी को ज्ञापन सौंपा। इसमें काशीपुर के तत्काल जिला, बस स्टैंड के लिए धनराशि स्वीकृत, ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण, ढेला व कोसी नदी में खनन बंद करने समेत दस सूत्रीय मांग उठाई गई। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

--
Prem Arora
Kashipur (Uttarakhand)
SMS Me on : 9045746509
Call me on: 9012043100

No comments:

Post a Comment