Wednesday, April 13, 2011

सर्विलांस से मोबाइल बरामद

काशीपुर : पुलिस ने चिकित्सक के घर से चोरी मोबाइल बरामद कर एक युवक को पकड़ लिया।

बीते 28 मार्च को राजपुरम कालौनी निवासी ईएनटी सर्जन मनोज कुशवाह के घर से श्रमिक ने मोबाइल उड़ा लिया। बीते दिन सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने चिकित्सक के पड़ोस से ही घर के अंदर साइकिल के टायर के अंदर छिपाकर रखा मोबाइल बरामद कर उमेश पुत्र प्रेमराज को पकड़ लिया।

No comments:

Post a Comment