Thursday, April 14, 2011

पम्प स्वामी लूट की बात से अब मुकर गया

काशीपुर : पेट्रोल पंप स्वामी व कर्मी द्वारा आधस के नगराध्यक्ष के साथ मारपीट व पंप स्वामी द्वारा लूट के आरोप के मामले में पंप स्वामी ने दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता में लूट की घटना से इनकार कर दिया।

विदित हो कि बीती 5 अप्रैल को स्टेशन रोड स्थित एक पेट्रोल पंप में तेल भराने को लेकर हुए विवाद में आधस नगराध्यक्ष विनोद कुमार टीटू ने पंप स्वामी पर मारपीट कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया था। वहीं पंप स्वामी व कर्मी ने भी मारपीट कर लूटपाट करने का आरोप लगाते हए कोतवाली में तहरीर दी थी।

बुधवार को कोतवाली में कोतवाल आरएस असवाल के समक्ष दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद पंप स्वामी ने लूट की घटना से इनकार कर दिया।

No comments:

Post a Comment