Thursday, July 14, 2011

प्रदर्शनी सर्कस मेले का शुभारंभ विधायक अरविंद पांडेय ने किया

बाजपुर: शहर में लगी विकास प्रदर्शनी सर्कस मेले का शुभारंभ विधायक अरविंद पांडेय ने किया। यह मेला चालीस दिन तक चलेगा।

पहाड़ी कालोनी स्थित मैदान में लगे इस मेले का शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा कि करीब सवा महीना चलने वाली इस प्रदर्शनी से क्षेत्रीय जनता को भरपूर मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं ठेकेदार शाहिद ने बताया कि मेले में हवाई झूला, स्केटिंग, बोतल पर लड़की का चलना व नाचना, एक पहिया साइकिल, रिंग डांस आदि के करतब आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा बच्चों के खेल-कूद व खाने-पीने की दुकानों के साथ ही हौजरी की दुकानें भी लगायी जा रही है। मेला प्रदर्शनी 25 अगस्त तक रहेगी।

No comments:

Post a Comment