Sunday, August 26, 2012

उत्तराखण्ड को वेस्ट गु्रप पार्टिसिपेशन के अवार्ड से नवाजा गया

Tourism Exhibition in Ahemadabad win the Award



अहमदावाद/देहरादूनः - 26 अगस्त, 2012 - अहमदावाद में चल रहे तीन दिवसीय टीटीएफ 2012 में उत्तराखण्ड को बेस्ट गु्रप पार्टिसिपेशन के अवार्ड से नवाजा गया। टीटीएफ में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, गढवाल मण्डल विकास निगम, कुमाउ मण्डल विकास निगम तथा प्राइवेट टूर आपरेटरस द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसका सहयोग जर्मन इन्टरनेशनल कोआपरेशन द्वारा किया गया।
अहमदावाद के गुजरात विश्वविद्यालय में आयोजित टीटीएफ 2012 में पन्द्रह देशों के होटल व्यवसाय, टेªवल ऐजेंसियां तथा पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत सरकारी तथा प्राईवेट आपरेटर्स के लगभग 4000 स्टाल लगाये गये जिसमें भारत के लगभग सभी प्रदेशों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उत्तराखण्ड के सरकारी तथा प्राइवेट टूर आपरेटरस के स्टाल 42 लगाये गये। उत्तराखण्ड पर्यटन का मुख्य आर्कषण अगले साल आयोजित होने वाली ऐतिहासिक नन्दा देवी राज जात रहा। जिसमें उत्तराखण्ड पैबेलियन को नन्दा देवी राज जात से सम्बन्धित पोस्टरों से सजाया गया।
इस अवसर पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में कुमाउ मण्डल विकास निगम के प्रवन्धक श्री प्रकाश चन्द्रा ने पर्यटन को बढावा देने के लिए केएमवीएन द्वारा किये जा रहे अनेक कार्यक्रमों की जानकारीयां दी। उन्होने बताया कि पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ईको टूरिज्म तथा एडवेंचर टूरिज्म को बढवा देने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी श्रीमती पूनम चांद ने बताया कि अधिकतर पर्यटक  की मांग मांउटेन बाइकिंग, वर्ड वाचिंग, कम्पलीट टूर पैकेज, टेªकिंग, आफ बीट टूरिज्म, होम स्टे तथा विशेष सर्किट की रही। उन्होने बताया कि यूटीडीबी का प्रयास है कि उत्तराखण्ड पर्यटन को बढावा देकर अधिक से अधिक सैलानियों को उत्तराखण्ड आर्कषित करना है।
इस अवसर पर जी0आई0जैड0 के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर श्री सुबु्रतो राय ने बताया कि  उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद तथा जर्मन इन्टरनेशनल कोआपरेशन उत्तराखण्ड को टूरिस्ट हब बनाने के लिए प्रयासरत हैं जिससे उत्तराखण्ड पर्यटन को विश्वस्तर पर मुख्य पहिचान दिलाने के लिए विभिन्न स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
उत्तराखण्ड के स्टालों को ईको टूरिज्म, आर्गेनिक फार्मिंग, रूरल टूरिज्म, तथा धार्मिक टूरिज्म के खुबसूरत पोस्टरों से सजाया गया है जिससे दर्शक उत्तराखण्ड पैबेलियन में खिचें चले आ रहे हैं। कुमाउ विकास निगम लोगों को उत्तराखण्ड पर्यटन के बारे में विभिन्न जानकारियां दे रहा है। अन्तिम दिन भी उत्तराखण्ड के स्टालों पर पर्यटकों द्वारा भारी भीड लगी रही। पर्यटकों द्वारा उत्तराखण्ड के अनेक पर्यटक स्थलों की जानकारियां ली गईं। टीटीएफ में उत्तराखण्ड द्वारा लगभग नब्बे लाख रूपये की धनराशि की स्पाट बुकिंग की गई।
टीएफ का आयोजन फेसर फेस्ट मीडिया लि0, द्वारा किया गया जबकि उत्तराखण्ड पैबेलियन का आयोजन जर्मन इन्टरनेशनल कोआपरेशन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर केएमवीएन के महाप्रवन्धक श्री प्रकाश चन्द्रा, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्रीमती पूनम चांद, जीआईजैड के सीनियर प्रोग्राम प्रबन्धक श्री सुबु्रतो राय तथा श्री संजय बाहती, केएमवीएन के श्री उमेश पाण्डे तथा जीएमवीएन के श्री धीरेन्द्र राना आदि लोग मौजूद थे।       
                                              (मनीष जुयाल)
                                         जी0आई0जैड0
                                         

No comments:

Post a Comment