हल्द्वानी: दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की सख्ती एवं मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों की प्रतिस्पद्र्धा ने ग्राहकों के लिए विकल्प खोल दिए हैं। एयरसेल के ई-रिचार्ज, पेपर कूपन व सिम भी अब रिटेलरों से वापस लिए जा रहे हैं।
मंगलवार रात 12 बजे से एयरसेल ने सभी ई-टॉपअप रिचार्ज पर फुल टॉक टाइम बंद कर दिया है। रिटेलरों को जल्द से जल्द ई-टॉपअप का स्टॉक खत्म करने को कहा गया है। यूपी वेस्ट के गो ग्रीन अभियान के अंतर्गत 19 दिसंबर से एयरसेल के सभी पेपर रिचार्ज कूपन ब्लॉक हो जाएंगे। पेपर आरसी व सिम कार्ड स्टॉक रिटेलरों को डिस्ट्रीब्यूटर्स को वापस करना होगा। दूसरी ओर यूनिनोर ने नए ग्राहकों एवं एयरसेल के पुराने ग्राहकों के लिए नई स्कीम शुरू की है। नए फर्स्ट रिचार्ज कूपन (एफआरसी) में ग्राहकों को 51 रुपये टॉक वैल्यू और 90 दिन तक उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में किसी भी नेटवर्क पर एक पैसे प्रति दो सेकेंड की कॉल सुविधा मिलेगी। यूनिनोर ने इंटरनेट के लिए 90 रुपये में तीन जीबी डाटा, 36 रुपये में 3000 लोकल व एसटीडी एसएमएस तथा फुल से ज्यादा टॉक टाइम का ऑफर निकाला है।
No comments:
Post a Comment